संभल, फरवरी 10 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम रामानुज को सौंपा। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि जिले में आलू की खुदाई का कार्य चल रहा है, लेकिन लागत भी किसानों के हाथ नहीं आ रही है। किसानों की मांग है कि सरकार आलू का मूल्य दो हजार रुपये कुंतल घोषित करे और सरकारी खरीद करे। साथ ही मक्का का बीज दुकानदार काफी महंगा बेच रहे हैं, मक्का के बीज का मूल्य 400 रुपये किलो निर्धारित किए जाने की मांग उठाई गई। किसानों को सहकारी समितियों व प्राइवेट दुकानों पर खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। एक-दो कट्टे खाद लेने वाले किसानों किो भी आधार कार्ड, खतौनी मांगा जा रहा है। इस दौरान जसवीर सिंह यादव, धर्मवीर सिंह, पंकज यादव, शंकर स...