नई दिल्ली, जनवरी 3 -- Cleaning Hacks: बर्तन की सफाई करना बड़ा मुश्किल काम लगता है। खासतौर पर कुकर, कढ़ाई को साफ करना। बर्तन में लगे मसाले, हल्दी और तेल के दाग साफ नहीं होते और बर्तन गंदे, पीले ही दिखते हैं। तेल मसाले ही नहीं जब भी कुकर में आलू को उबाला जाता है तो कुकर में काले-भूरे रंग का धब्बा छोड़ जाता है। जो साबुन लगाकर धोने के बाद भी ठीक से नहीं छूटता। ऐसे में ये क्लीनिंग हैक्स आपके काम आएगा। जिसकी मदद से कुकर आसानी से साफ हो जाएगा और उस पर लगे सारे काले धब्बे साफ हो जाएंगे।कुकर में लगे काले-भूरे धब्बे साफ करने का हैक आलू को कम समय में उबालने के लिए कुकर का इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी वजह से कुकर में काले-भूरे धब्बे बन जाते हैं। इन धब्बों को साफ करने के लिए साबुन पर्याप्त नही होता तो बस टूथपेस्ट की मदद लें।इस एक ट्रिक से नये जैसा चमक...