देवघर, मई 1 -- सारठ, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम पंचायत आलुवारा में मां काली मंदिर पर व नवादा पंचायत के ऊपरबांधी गांव में बजरंगबली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य व आकर्षक कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान बुधवार को शुरू किया गया। इस दौरान आलुवारा में हो रहे मां काली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए 251 कुमारी कन्याओं व महिलाओं ने कलश लेकर एनएच-114-ए होते हुए लगभग 3 किलोमीटर दूरी तय कर डुमरिया अवस्थित पतरो नदी घाट पहुंची। जहां पर पंडित आचार्य पंचानंद शांडिल्य, रितेश पांडेय व पंचानंद पांडेय ने मुख्य यजमान बलराम चौबे सपत्निक को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराने के बाद कलश में जल भरवाया। उसके बाद सभी महिलाओं व कुमारी कन्याओं ने माथे पर जलभरा कलश लेकर ढोल नगाड़े व गाजे-बाजे के साथ मंदिर प्रांगण पहुंची। वहीं कलश यात्रा के दौरान गांव समेत आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.