नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- ऐश्वर्या राय के बाद आलिया भट्ट इन दिनों सउदी अरब के जेदाह में चल रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को अटेंड करने पहुंची। जहां से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। ब्लैक कलर की ड्रेस में रेडी आलिया हमेशा की तरह स्टनिंग दिख रही हैं। साथ ही उनका ब्लैक आउटफिट भी बेहद खास है। आलिया भट्ट ने अपने खास लुक की फोटोज फैंस के साथ शेयर की है। जिसे देखने के बाद हर कोई स्टनिंग लुक की तारीफ कर रहा। वहीं आलिया के ब्लैक आउटफिट की स्पेशल डिटेल भी खास है। आप भी जान लें आखिर क्यों खास है आलिया की ये ब्लैक ड्रेस.1955 में बनी ड्रेस पहनकर हुईं रेडी आलिया भट्ट ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ब्लैक कलर की ब्यूटीफुल ड्रेस को वियर किया। जिसकी स्लीवलेस और ब्रॉड शोल्डर नेकलाइन इसे गॉर्जियस बना रही थी। लैस से बनी इस 70 साल पुरानी ड्रेस की ...