कटिहार, दिसम्बर 30 -- बारसोई निज प्रतिनिधि सोमवार को मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी यूनिवर्सिटी पटना द्वारा संचालित आलिम(बीए) एवं फाजिल(एमए) पाठ्यक्रम की परीक्षा बीडी कालेज बारसोई में कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई। केंद्राधीक्षक प्रोफेसर मोहम्मद मुस्लिम, परवेज आलम, पर्यवेक्षक प्रोफेसर सकलेन अहमद एवं परीक्षा नियंत्रक नकीब इस्लाम ने संयुक्त रूप से बताया कि उक्त परीक्षा में कुल 1805 परीक्षार्थियों में से 1770 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन में जहुर आलम, शम्स तबरेज, मोजीबूर रहमान, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद मकसूद, मोहम्मद नासीर, मोहम्मद मुख़्तार, नाजिया खातून, अरमिना खातून, सोनेलाल, सुमी डे, फैयाज़ आलम, हाफिज अखतर मिस्बाही का सक्रिय सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.