लखीमपुरखीरी, जनवरी 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। लखनऊ से लखीमपुर, गोला और मैलानी होते हुए गुजरात के भुज तक आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, लेकिन हकीकत में यह मामला अभी केवल चर्चाओं तक ही सीमित है। मंडल रेल प्रबंधक के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में रेलवे बोर्ड या उच्च अधिकारियों से अब तक किसी प्रकार का कोई आदेश अथवा आधिकारिक निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरें पूरी तरह अपुष्ट हैं और रेलवे की ओर से फिलहाल ऐसी किसी योजना की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि भविष्य में लखनऊ से गोला-मैलानी होते हुए भुज तक ट्रेन का संचालन होता है तो इससे तराई क्षेत्र के यात्रियों को गुजरात सहित पश्चिमी भार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.