पिथौरागढ़, जनवरी 28 -- बंगापानी तहसील के सेराघाट झूलापुल से आलम तक जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर स्थानीय लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। सेराघाट झूलापुल से आलम तक पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों को दिक्कतें हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आलम को जोड़ने वाला पैदल मार्ग भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया था। आपदा के आठ माह बीतने के बाद अभी तक पैदल मार्ग का निर्माण नहीं किया गया है। आलम दारमा के लोगों को पशुओं को ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,गांव तक घोडे खच्चरों से भी खाद्यान सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आवाजाही में भय सता रहा है,किसी वक्त भी बडी दुर्घटना हो सकती है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्य...