लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ। आलमबाग के पुराना सरदारी खेड़ा में सीवर लाइन के चेंबर का ढक्कन हफ्ते से ज्यादा वक्त से खुला पड़ा है। बाबूकुंज बिहारी, ओमनगर वार्ड के स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जोन पांच के अभिनियंत्रण में तैनात अवर अभियंता नवीन कुमार से की। बावजूद ढक्कन नहीं लगाया गया। स्थानीय निवासी एडवोकेट पवन कुमार ने बताया कि व्यस्तम रोड पर ट्रैफिक दबाव होने के बावजूद सीवर का ढक्कन नहीं होने से आए दिन यहां लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। देसराज ने बताया कि ढक्कन नहीं होने से शनिवार को तड़के एक ऑटो फंस गया। किसी तरह उसे निकाला गया। नगर अभियंता राजीव शर्मा का कहना हैं मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। जांच करवा कर समस्या को दूर करवाता हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.