लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को आलमबाग गुरुद्वारे में माथा टेका। साथ ही अरदास में शामिल हुए। इस मौके पर उन्हें सरोपा भेट कर सम्मानित किया गया और जन्मदिन की बधाई दी गई। उपमुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को गुरुद्वारा में अखंड पाठ सतवीर सिंह राजू (पूर्व सह मीडिया प्रभारी अवध क्षेत्र भाजपा) द्वारा रखवाया गया था। पाठ की समाप्ति बुधवार सुबह 11.30 बजे होगी। इस मौके पर गुरुद्वारा में निर्मल सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, राजिंदर सिंह बग्गा, भूपिन्दर सिंह पिंदे, मनमोहन सिंह मोनी, तेजपाल सिंह बग्गा और परमजीत सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.