लखनऊ, फरवरी 8 -- आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर चारबाग जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान मालती (22) पुत्री आग्नेय लाल के रूप में हुई है, जो उन्नाव के औरास की रहने वाली थी। घटना शनिवार रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। चारबाग जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मौके से एक मोबाइल बरामद हुआ था, जिससे परिजनों को सूचित किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवती आलमनगर में रहकर सिलाई का काम करती थी। प्रारंभिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। वहीं पुलिस युवती के मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवारीजनों ने आत्महत्या के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.