मधेपुरा, फरवरी 12 -- आलमनगर, एक संवाददाता। भागलपुर सीमा क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में रतवारा के एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। पत्नी का इलाज भागलपुर स्थित मायागंज में चल रहा है। बताया गया कि रतवारा अवार्ड 11 के छब्बु शर्मा का पुत्र नित्यानंद शर्मा (35) अपनी पत्नी शीला देवी के साथ बुधवार को नारायणपुर बाजार गए थे। दोपहर करीब दो बजे घर लौटने के दौरान नारायणपुर व सतीशनगर के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के चपेट में आ गए। दुर्घटना में दोनों दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर चोट लगने से नित्यानंद शर्मा ही मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी शीला को स्थानीय लोगों की मदद से भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया। उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.