मधेपुरा, फरवरी 16 -- आलमनगर: मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार आलमनगर। पुलिस ने नगर पंचायत मुख्यालय वार्ड 14 से मारपीट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मनोज मंडल को मारपीट कर जख्मी कर देने के मामले में आरोपी आलमनगर नगर पंचायत के वार्ड 14 निवासी चंद्र किशोर यादव को गिरफ्तार किया गया। एसआई विजय कुमार ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उसे थाना चौक से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...