मधेपुरा, दिसम्बर 6 -- आलमनगर, एक संवाददाता। जिला प्रशासन के निर्देश पर आलमनगर बाजार में शुक्रवार को दर्जनों दुकान के सामने से अतिक्रमण खाली कराया गया। जहां भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल महिला पुलिस बल, ग्रामीण पुलिस और दंडाधिकारी के मौजूदगी में जेसीबी द्वारा सरकारी जमीन पर बने कई छोटी-छोटी दुकानें, दुकान के आगे बना सेड आदि को जेसीबी के द्वारा हटाया गया। जिससे एक ओर आम लोगों में खुशियां दौड़ रही थी, वही अतिक्रमणकारी दुकानदार मायूस नजर आ रहे थे। जहां प्रशासन की पुख्ता इंतजाम देख अतिक्रमणकारी घंटों दशक में रहे। शुक्रवार की दोपहर शुरू हुई अतिक्रमण मुक्ति अभियान करीब चार घंटे तक चला। अतिक्रमण मुक्ति के दौरान दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रागिनी कुमारी, थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार सहित कई पद...