रांची, अगस्त 7 -- रांची। विशेष संवाददाता राज्य के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने जमानत के लिए अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने जमानत याचिका दायर की है। झारखंड हाईकोर्ट ने 11 जुलाई को आलमगीर को जमानत देने से इनकार कर दिया था। टेंडर घोटाले में ईडी ने आलमीर को 15 मई 2024 को गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में हैं। टेंडर कमीशन घोटाला मामले को लेकर ईडी ने सबसे पहले 21 फरवरी 2023 को कार्रवाई की थी। निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के रांची, जमशेदपुर, पटना और दिल्ली समेत कई ठिकाने पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद वीरेंद्र राम को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी की दूसरी बड़ी कार्रवाई छह और सात मई 2024 को हुई थी। इसमें कई इंजीनियर, ठेकेदार और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके पीएस संजीव लाल के ठिकाने पर ईडी ने छापेमारी की थी। संज...