बहराइच, फरवरी 9 -- बहराइच, संवाददाता। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद ने बताया कि उप्र अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम द्वारा वर्ष 1995 में प्रारम्भ की गई टर्म लोन योजना अन्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के 1094 लोगों को रोजगार करने के लिए धनराशि 377.92 लाख़ का ऋण दिया गया था, समय से ऋण जमा न होने के कारण मूलधन सहित ब्याज बढ़कर धनराशि 1893.55 लाख़ हो गई है। विभाग द्वारा बकायेदारों से सम्पर्क करने के बावजूद. भी बकाया धनराशि जमा नहीं की जा रही हैं। इस स्थिति पर प्रबन्ध निदेशक, उ.प्र. अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा जनपद में ऋण की वसूली नगण्य होने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की गई है। खालिद ने डिफाल्टर ऋणधारकों से कहा जा गया है कि 25 फरवरी 2026 तक बकाया सभी ऋण किश्ते गेंद घर स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करा दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.