आरा, फरवरी 19 -- -जिले के कलेक्ट्रेट के समीप धरना-प्रदर्शन, सड़कों पर निकाला विरोध मार्च आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के राजस्व कर्मी अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। साथ ही 17 सूत्री मांगें पूरी होने तक सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। राज्यव्यापी आह्वान पर दूसरे दिन गुरुवार को कलेक्ट्रेट के समीप धरना-प्रदर्शन किया। वहीं सड़कों पर विरोध मार्च भी निकला। सरकार की नीतियों के विरोध में लिखी तख्तियां हाथों में लेकर नारे लगाते हुए सड़कों पर विरोध मार्च निकाला। मांगों के समझौते का पत्र जारी करने तक राजस्व कर्मियों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। जिले के राजस्व कर्मियों ने बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया। इस पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तीसरे चरण में जिला मुख्यालय पर दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन समाप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.