पटना, फरवरी 13 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि कैंसर मरीजों के समुचित इलाज के लिए सरकार चिकित्सा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ कर रही है। इसी क्रम में बिहार कैंसर केयर ‌एवं सोसाइटी का गठन किया गया है। आर्सेनिक और यूरेनियम संबंधी शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए कोर ग्रुप का भी गठन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि उक्त कोर ग्रुप में आईजीआईएमएस स्थित राज्य कैंसर संस्थान, मुजफ्फरपुर के एचबीसीएच एंड आरसी तथा महावीर कैंसर अस्पताल को शामिल किया गया है। मंत्री शुक्रवार को विधानसभा में पिछले कई वर्षों से सीमांचल क्षेत्र में बढ़ती कैंसर की रोगियों की संख्या को लेकर आये ध्यानाकर्षण का जवाब दे रहे थे। अख्तरूल ईमान के ध्यानाकर्षण पर मंत्री ने कहा कि अक्टूबर, 2022 से जनवरी 2026 तक सीमांचल के पांच जिलों अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर...