मथुरा, दिसम्बर 31 -- नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा रंगेश्वर महादेव मंदिर गली के बाद अब आर्य समाज रोड से अवैध अतिक्रमण हटाने शुरु कर दिए हैं। मंगलवार को यहां रखे करीब दस खाली खोखों को हटा दिया गया, जबकि अन्य खोखा वालों को तत्काल खोखे हटाने की चेतावनी दी। उधर, मिड लैंड मार्ग पर सड़क निर्माण में आड़े आ रही एक कोठरी को जेसीबी से ढहा दिया गया। मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी व प्रवर्तन दल की टीम आर्य समाज रेलवे क्रासिंग पर पहुंची। टीम ने यहां सड़क किनारे रखे करीब दस खोखों को हटा दिया। अन्य खोखों में सामान रखा हुआ था। इसे देखते हुए खोखा मालिकों को तत्काल खोखे हटाने की चेतावनी देते हुए कुछ वक्त दिया गया। खाली खोखे हटाए जाने के बाद यह मार्ग चौड़ा दिखने लगा। बताते चलें कि उक्त मार्ग संकरा होने की वजह से अक्सर जाम में फंसा रहता है, ज...