मैनपुरी, जनवरी 15 -- मैनपुरी। नगर के स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के सत्संग भवन में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभा अध्यक्ष रामवीर सिंह भदौरिया की मौजूदगी में आर्य समाज के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें अरुण कुमार पांडेय को अध्यक्ष और अश्वनी कुमार सिंह को मंत्री चुना गया। इसके अलावा नीरज बाबू दुबे कोषाध्यक्ष, कृष्णपाल सिंह उपप्रधान, ज्ञान गुप्ता उप मंत्री, आशुतोष पांडेय पुस्तकालय अध्यक्ष और संदीप पचौरी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर कमल शर्मा, सुभाष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.