शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- आर्य समाज स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन और उनके सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने वेदों के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया और समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने और समाज में समानता स्थापित करने पर जोर दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में जितेंद्र नाथ आर्य,भुवनेश्वर गुप्ता, आशा गुप्ता, चंदन, रघुवीर, वंदना सिंह, सुखदेव, सुशील सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...