रांची, फरवरी 22 -- रांची। आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता, अमेरिका से आए विद्वान डॉ. अमरजीत शास्त्री ने स्वामी श्रद्धानंद के त्याग और राष्ट्रसेवा को नमन करते हुए उन्हें समाज सुधार व शिक्षा का अग्रदूत बताया। वहीं, दिनेश्वर शास्त्री ने बच्चों में श्रेष्ठ संस्कारों के बीजारोपण को वर्तमान समय की महती आवश्यकता बताया। इस अवसर पर एसएल गुप्ता, राजेंद्र आर्य, डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.