लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- कचहरी रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में 13 और 14 फरवरी को दो दिवसीय ऋषिबोध उत्सव एवं महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी के मंत्री रजत पाण्डेय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उत्सव के अंतर्गत वैदिक यज्ञ, भजन, प्रवचन और धार्मिक विचार गोष्ठियों का आयोजन होगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होंगे। आयोजन में आर्य समाज के संरक्षक एवं जेटीसी परिवार से जुड़े ज्ञान स्वरूप शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा हरदोई से पधार रहे भजन उपदेशक जुगुल किशोर अपने भजनों और प्रवचनों से श्रद्धालुओं को धर्म व संस्कारों का संदेश देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.