हापुड़, जून 7 -- नगर के आर्य समाज मंदिर का 49 वां वार्षिकोत्वस मनाया गया। इस दौरान यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने भाग लिया। वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि प्रत्येक मनुष्य को यज्ञ करना चाहिए, क्योंकि यज्ञ संसार का सबसे उत्तम कर्म है। इसके करने वाले को जीवन में कभी कोई कमी नहीं रहती है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण यज्ञ करते थे और अपनी सभी कार्य यज्ञ के उपरांत ही प्रारंभ करते थे। जिन घरों में यज्ञ नहीं होता है, वह घर शमशान के तुल्य होते है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को यज्ञ अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर सुभाष चंद्र मित्तल, सुनील गुप्ता, राहुल अग्रवाल, नीरज गोयल, अर्जुन सिंघल, अशोक आर्य, राजपाल सिंह आर्य, प्रेमचंद आर्य, केशव गोयल, ललित आर्य, आरती आर्य, मधु अग्रवाल, आकांक्षा सिंघल, रविंद्र उत्साही, शिवकुमार सिंह आर्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.