बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- आर्य समाज बल्देवाश्रम के नए प्रधान बाबू लाल आर्य बने। वहीं मंत्री पद पर विवेक आर्य दोबारा चुने गए। सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। मंत्री विवेक आर्य ने बताया कि रविवार को समाज का वार्षिक चुनाव आयोजित किया गया। जो पूर्व प्रधान विजय सोलंकी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसके बाबू लाल आर्य को प्रधान, सतीश सोलंकी को कार्यकारी प्रधान, विवेक आर्य को मंत्री और राकेश आर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। मौजूद लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहना कर उनका स्वागत किया और बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...