औरैया, फरवरी 1 -- बेला, संवाददाता। थाना व कस्बा क्षेत्र के कानपुर रोड पर रविवार दोपहर जिला आर्य समाज प्रतिनिधि सभा औरैया एवं इटावा के संयुक्त तत्वावधान में भूमि पूजन, यज्ञ-भजन एवं उपदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन एवं यज्ञ किया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने आर्य समाज के सिद्धांतों और समाज सुधार पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. ज्ञानचंद्र सक्सेना, डॉ. सर्वेश आर्य, सत्येंद्र आर्य, डॉ. बागीश गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता मौजूद रहे। बेला समिति की ओर से नरेश चंद्र यादव, डॉ. राकेशचंद्र पाल, कुलकांत शुक्ला, डॉ. प्रणव कुमार विश्वास, बेला के प्रधान राकेश सिंह चौहान, रवि पाल सहित कई पदाधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...