सहारनपुर, नवम्बर 2 -- सहारनपुर। आर्य समाज खालापार में आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। आर्य समाज के प्रधान संजय शर्मा ने कहा कि आर्य समाज केवल एक संस्था नहीं बल्कि एक ऐसा आंदोलन है जो समाज को संगठित कर राष्ट्र को नई दिशा प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद के सिद्धांत आज भी समाज सुधार के मार्गदर्शक हैं। मंत्री अशोक कुमार ने वेद मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि वेदों के ज्ञान से ही मानवता का कल्याण संभव है। संगीता आर्य ने वेदों की महिमा का व्याख्यान करते हुए कहा कि वेद जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के लिए दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर आर्य समाज की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में महर्षि दयानंद सरस्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.