काशीपुर, फरवरी 15 -- काशीपुर। आर्य समाज काशीपुर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को तीर्थ द्रोणसागर स्थित श्री मद दयानंद आश्रम में हवन पूजन कर ऋषिबोध पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आर्य समाज के प्रधान अतुल रस्तोगी व समाज के उपसचिव /प्रचार सचिव विकल्प गुड़िया ने बताया कि आश्रम की भव्य यज्ञशाला में आयोजित हवन के यजमान अतुल रस्तोगी, विजय कुमार शर्मा एवं अवध अग्रवाल सापत्नीक रहे। जबकि यज्ञ को स्वामी वेदानन्द सरस्वती एवं टेक चंद्र ने अपनी ओजस्वी वाणी के साथ संपन्न कराया। साथ ही भजन, गीत, उपदेश आदि भी प्रस्तुत किए गए। आर्य समाज की प्रधान शशि प्रभात सिंघल ने सभी को ऋषि बोध पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी से आर्य समाज के विकास एवं विस्तार का आह्वान करते हुए स्वामी दयानंद के विचारों को अधिक से अधिक फैलाने का अनुरोध किया।

हिंदी हिन्दुस...