पीलीभीत, मार्च 15 -- हिंदू नववर्ष की शुरुआत से पहले आर्य समाज द्वारा बढ़ैरा में यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज बढ़ैरा बीसलपुर में होलीपर्व पर वृहद यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य रामबहादुर शास्त्री एवं सहायक यज्ञ ब्रह्मा शिशुपाल शास्त्री रहे। यज्ञमान लवलेश आर्य रहे। आचार्य रामबहादुर शास्त्री ने यज्ञ के उपरांत होलिकोत्सव के वैदिक स्वरुप को बड़ी ही सरलता से समझाया और कहा कि होली हुड़दंग मचाने या नशा इत्यादि का सेवन करने का पर्व नहीं वल्कि यह पर्व हम सभी को मतभेद को भुलाकर पुनः एक साथ मिलकर अपने समाज, राष्ट्र को उन्नति के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के संचालक नरेश आर्य एवं सदस्य राम प्रताप आर्य, मुरारीलाल आर्य, देवपाल आर्य, राम सागर आर्य, अभिषेक आर्य आदि सदस्य उपस्थित रहे सभी सदस्यों ने यज्ञ में आहुतियां देकर ह...