हापुड़, सितम्बर 24 -- आर्य समाज हापुड़ में आर्य उप प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों का सोमवार को चुनाव संपन्न हुआ। इसमें प्रधान ओमदत्त आर्य और मंत्री जगवीर सिंह आर्य को चुना गया। चुनाव संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी आनंद प्रकाश आर्य तथा विजेंद्र गर्ग की प्रमुख भूमिका रही। चुनाव मुख्य चार पदों पर हुआ, जिसमें प्रधान पद पर ओमदत्त आर्य ततारपुर, मंत्री जगवीर सिंह आर्र्य, कोषाध्यक्ष पवन आर्य और लेखानिरीक्षक संदीप आर्य को चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आर्य समाज और महर्षि दयानंद के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अशोक कुमार आर्य, सुरेंद्र गुप्ता, सुंदरलाल, सुभाष चंद्र मित्तल, निरंजन शास्त्री, महेश आर्य, रविंद्र उत्साही, राकेश कुमार गुप्ता, अनिल आर्य, सुरेश सिंघल, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.