मुंगेर, फरवरी 16 -- जमालपुर , एक प्रतिनिधि। भारतीय आर्य समाज की ओर से महर्षि दयानंद का बौद्ध उत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता रविंद्र कुमार रवि ने की। मुख्य अतिथि यूको बैंक के मैनेजर थे। इस मौके पर उनलोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने आर्य समाज की गरिमा एवं कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। सम्मानित सदस्यों में जिला प्रधान अमरेंद्र देव, जिला मंत्री रामानंद सिंह, संरक्षक डॉ भरत लाल, मंत्री वीरेंद्र कुमार आर्य, उप प्रधान पूनम कुमारी, ओम प्रकाश, पुरोहित रंजीत आर्य, पूर्व प्रधान गायत्री देवी, वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण देव सहाय को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि, वेद की ओर लौटने से संसार का कल्याण है, क्योंकि एकमात्र संस्था आर्य समाज ही है जो कल्याण सेवा और सहयोग को लेकर चलने पर विश्वास रखता है। इस मौके पर हरिनंदन आर्य, रविंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.