कौशाम्बी, मार्च 17 -- नगर पंचायत अजुहा स्थित सब्जी मंडी में आर्य समाज का 99 वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव और श्रीराम कथा का आयोजन 20 मार्च से 22 मार्च तक मनाया जाएगा। आर्य समाज के कपूर चंद्र ने बताया कि वार्षिकोत्सव में प्रदेश के विभिन्न प्रान्तों के कथावाचक विद्वानों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन वृतांत एवं उनके अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश पर विस्तार से संगीतमयी प्रवचन के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। अजुहा कस्बे में आर्य समाज का 99वां वार्षिकोत्सव 20 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। 20 मार्च की सुबह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद उपदेश प्रवचन व श्रीराम कथा का आयोजन होगा। 21 मार्च को यज्ञ, भजन, उपदेश व महिला सम्मेलन का आयोजन एवं 22 मार्च को अंतिम दिन यज्ञ, भजन, उपदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.