कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर। आर्य समाज मेस्टन रोड का 147वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया। आर्य समाज भवन एवं श्रद्धानंद पार्क, मेस्टन रोड में हुए इस समारोह में भजनोपदेशक आचार्य राम प्रसाद और श्री राम सेवक आर्य ने महर्षि दयानन्द सरस्वती के आदर्शों से श्रोताओं का ज्ञानार्जन किया। शनिवार को वेद पारायण यज्ञ, भजन एवं प्रवचन इत्यादि सम्पन्न होंगे। इन आयोजनों में सहारनपुर, आगरा, हरिद्वार से आए उपदेशक, महोपदेशक, सन्यासी अपनी ज्ञान मन्दाकिनी से श्रोताओं का ज्ञानार्जन करेंगे। यहां संस्था की प्रधान कुमकुम स्वरूप, अंतरंग सदस्य गौरवेन्द्र स्वरूप, अनन्ता स्वरूप, कृपा शंकर शुक्ला, डीएवी कालेज के प्राचार्य प्रो अरुण दीक्षित, प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा, प्रोफेसर वनिता निगम, प्रोफेसर अंजू चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.