गढ़वा, नवम्बर 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आर्य समाज गढ़वा स्थित डीएवी मॉडल स्कूल में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के अवसर पर हरिद्वार से पधारे श्री कृष्ण देव आचार्य जी के द्वारा वेद मंत्रों से सामाजिक व पारिवारिक सुख, शांति, सौहार्द के लिए पांच कुंडीय हवन यज्ञ संपन्न कराया गया। सोमवार को मुख्य यजमान योगेंद्र सोनी, हेवंती सोनी, सुरेंद्र कुमार शर्मा, निर्मला शर्मा, पूनम चंद कांस्यकार, पिंकी देवी, धनंजय कुमार, रिंकी देवी, गुप्तेश्वर सोनी, प्रीति सोनी, सुशील कुमार केसरी, पूनम देवी, कृष्ण गोपाल व आर्य माधुरी देवी थीं। वहीं प्रधान नंद कुमार गुप्ता, कृष्ण मुरारी केसरी, संध्या केसरी, अनीता केसरी, रामादेवी, तृषा कुमारी, पल्लवी गुप्ता, माधुरी देवी, सत्यम कुमार, अविनाश पांडे ,आशीष केसरी, कनक कुमारी, रिया कुमारी, गुनगुन कुमारी, अंजली कुमारी, ज्ञान प्रकाश गुप...