शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत छात्राओं के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षित यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शालिनी श्रीवास्तव और संध्या भारती ने किया। छात्राओं ने सड़क संकेत, दुर्घटना में प्राथमिक उपचार और ड्राइविंग नियमों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी समझ दिखाई। प्राचार्या प्रो रूपांशु माला ने जिम्मेदार नागरिक बनने और सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। क्लब संयोजक अनुराधा ने हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरस्पीडिंग न करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...