शाहजहांपुर, जनवरी 16 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी पारुल यादव ने शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्राओं और अभिभावकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाकर की। प्राचार्य रूपांशु माला ने कहा कि यातायात सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और नियमों का पालन सभी के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करता है। शपथ के बाद छात्राओं ने रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली में हेलमेट पहनने, सावधानी से वाहन चलाने और सुरक्षित रहने से जुड़े नारे लगाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...