वाराणसी, जुलाई 23 -- वाराणसी। नमामि गंगे गंगा विचार मंच एवं 39 गंगा टास्क फोर्स की ओर से पर्यावरण जागरूकता अभियान बुधवार को चेतगंज स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज में चलाया गया। इस दौरान छात्राओं को पर्यावरण का महत्व बताया गया। कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। अभियान का नेतृत्व गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार जगदीश चंद एवं नमामि गंगे के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने किया। अभियान में कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रतिभा यादव, डॉ. गीतिका, सुनीता राय, प्रिया अग्रहरि, प्रियंका वर्मा, रश्मि श्रीवास्तव, जय विश्वकर्मा, किरण पांडेय, ऊषा गुप्ता, मुक्ता सलूजा, चारुशीला सिन्हा ने हिस्सेदरी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...