शामली, नवम्बर 16 -- शामली। आर्य जाट महासभा के पदाधिकारियों ने सोरम पंचायत का समर्थन किया। वहीं पदाधिकारी ने शादियों में डीजे बजाने और महिलाओं के सड़कों पर नाचने पर आपत्ति जताई। शनिवार को आर्य जाट महासभा ने 16 नवंबर से गांव सोरम में सामाजिक कुरीतियों को लेकर आयोजित होने वाली सर्वखाप पंचायत का समर्थन किया। पदाधिकारियों ने शादी समारोह में दान दहेज और डीजे पर प्रतिबंधित लगाने पर बल दिया। कहा कि शादियों के दौरान महिलाओं के सड़कों पर नृत्य पर पाबंदी लगाए जाए। मृत्यभोज पर प्रतिबंध लगना चाहिए। खाप चौधरियों को आपसी विवाद समाप्त कर समाजहित में काम करना चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील निर्वाल, दिव्य प्रभाकर, ओमपाल सिंह, रामपाल सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...