हरदोई, फरवरी 3 -- हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय में सोमवार से शुरू हुए पंच दिवसीय युवा महोत्सव की शुरुआत बड़े हर्ष उल्लास के साथ हुई। महोत्सव का आयोजन 5 फरवरी तक विभिन्न क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन प्राचार्या डॉ. सुमन वर्मा और संपूर्ण प्राध्यापिकाओं द्वारा दीप प्रज्वलन, रोली-अलंकरण और बैज वितरण से किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रो. सरिता यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में 100 मीटर हिट्स, खो-खो, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं आयोजित हुईं। 100 मीटर हिट्स में माही गुप्ता, सुभाषिनी पाल, पलक सिंह और निशा ने फाइनल में स्थान पाया। खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल प्रथम वर्ष की टीम ने जीता। गोला फेंक में संध्या यादव प्रथम,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.