हरदोई, जनवरी 28 -- हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय में बुधवार को शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता में बीए पाठ्यक्रम की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय 'शारीरिक शिक्षा में महिलाओं के समक्ष आने वाली समस्याएं' रहा। छात्राओं ने विषय के अनुरूप चित्रों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और विचारों की प्रभावी प्रस्तुति की। बीए तृतीय वर्ष की तनीषा, निशा, मानसी, ज्योति, आफरीन, द्वितीय वर्ष की नेहा, तनु, पलक, शालिनी तथा प्रथम वर्ष की मुस्कान, खुशी, स्तुति, गरिमा सहित कई छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का निर्णय डॉ. सुमन वर्मा एवं डॉ. स्मृति सिंह द्वारा किया गया। परिणाम में नेहा कश्यप (द्वितीय वर्ष) को प्रथम स्थान, स्तुति श्रीवास्तव (प्रथम वर्ष) को द्वितीय स्थान तथा शालिनी वर्मा (द्वितीय वर्ष) को तृतीय स्थान प्राप...