शामली, दिसम्बर 11 -- कैराना के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में गुरूवार से गाइड कैंप का शुभारंभ हुआ। कैंप के प्रथम दिन विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणु देवी द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कैंप में प्रशिक्षक के रूप में जिला संगठन आयुक्त गीता रानी ने उपस्थित सभी गाइड्स को ध्वज शिष्टाचार, स्काउट-गाइड का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना तथा झंडा-गीत आदि के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के मूल सिद्धांतों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गाइड कैप्टन प्रीति वर्मा एवं विद्यालय के समस्त अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा। कैंप के आगामी दिनों में भी विभिन्न गतिविधियों और प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...