मेरठ, जनवरी 28 -- हस्तिनापुर। मंगलवार को हस्तिनापुर की पुण्यधरा पर विद्यारत्न आर्यिका पूर्णमती माता का ससंघ मंगल प्रवेश हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने माताजी की आगवानी में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने माताजी का पाद प्रक्षालन किया। नगर के उधम सिंह चौक से गुरुकुल के छात्रों व दिगंबर जैन मंदिर के पदाधिकारियों ने माताजी का पूजा अर्चना कर स्वागत किया। वहां से बैंडबाजों के साथ माताजी को मंदिर तक ले गए। इसके बाद माताजी श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर पर पहुंचीं और मुख्य जिनालय में भगवंतों के दर्शन किए। माताजी ने कहा कि वे प्रथम बार हस्तिनापुर की पावन भूमि पर पधारकर और भगवान शांति, कुंथुनाथ, अरहनाथ भगवान के दर्शन करके मन आनंदमय हो गया। अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन,, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, राजीव जैन, सुनील जै...