हरदोई, फरवरी 23 -- हरपालपुर। सड़क हादसे में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा खसौरा में तैनात शाखा प्रबंधक आदर्श द्विवेदी सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइक से क्षेत्र के नगला चौधरपुर वसूली के लिए जा रहे थे। तभी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई हैं। हादसे में शाखा प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...