शामली, फरवरी 8 -- शहर के आर्यसमाज मंदिर शामली के तत्वावधान में आयोजित ऋषि बोध उत्सव श्रृंखला का प्रथम यज्ञ रविवार को करनाल रोड स्थित शामली रायफल्स क्लब में संपन्न हुआ। कार्यक्रम मुकेश चौधरी के निवास स्थान पर आयोजित किया गया।यज्ञ का संचालन सुदेशपाल आर्य पुरोहित के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आर्य जगत के भजन गायक कुलदीप आर्य ने भजन एवं प्रवचनों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को वैदिक विचारों से अवगत कराया। इस अवसर पर यजमान मुकेश चौधरी को सत्यार्थ प्रकाश ग्रंथ भेंट किया गया। कार्यक्रम में आर्यसमाज के संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान सुभाष गोयल आर्य, मंत्री नितिन वर्मा आर्य, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र आर्य, मीरा वर्मा, रामकुमार गुप्ता, गिरधारी लाल गोयल, यशपाल पवार, कमला आर्या, संतोष आर्या, सुनीता पाल, पूनम आर्या, सुषमा आर्या, कौशल्या आर्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.