बस्ती, मार्च 4 -- बस्ती। जंगली जीव और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर रोक लगाने और इसके लिए आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से वन्य जीव दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सर्वप्रथम थाइलैंड ने 1973 में मनाने का निर्णय लिया था। भारत में सृष्टि काल से ही जीवों के संरक्षण और समृद्धि के लिए ऋषियों ने यज्ञीय जीवन प्रणाली को अपनाने का संदेश दिया है।यह बातें वन्य जीव दिवस के अवसर पर वैदिक यज्ञ कराते हुए यज्ञाचार्य अनूप कुमार त्रिपाठी ने कही। आर्य समाज नई बाजार बस्ती की ओर से स्वामी दयानन्द विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वैदिक मंत्रों से आहुतियां देते हुए वन्य जीवों और वनस्पतियों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिव श्याम, राधा देवी, दिलीप कुमार, कार्तिके...