हल्द्वानी, अगस्त 13 -- - यज्ञ, प्रवचन और भजन से गूंजा परिसर, 17 अगस्त तक चलेगा आध्यात्मिक आयोजन हल्द्वानी, संवाददाता। आर्यसमाज परिसर में बुधवार से वेद प्रचार कार्यक्रम का शुभारंभ आस्था और भक्ति के वातावरण में हुआ। सुबह यज्ञ के साथ प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में आर्यसमाज के प्रधान डॉ. विनय ममता खुल्लर, अविनाश उपमा सेठी, एसपी अरोरा और शशि अरोरा शामिल रहे। यज्ञ के ब्रह्मा, दर्शनाचार्य आचार्य सानंद ने प्रवचन देते हुए कहा कि प्रभु ने मनुष्य को सहृदय और विवेकी बनाया है। जो व्यक्ति सत्य, स्वाध्याय और द्वेष-रहित जीवन अपनाता है, वह सहज ही प्रभु का साक्षात्कार कर सकता है। बिजनौर से आए मोहित शास्त्री ने प्रभु भक्ति से सराबोर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। डॉ. विनय खुल्लर ने बताया कि यह कार्यक्रम 17 अगस्त तक चलेगा।...