गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर। सीबीएसई द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली आर्यभट्ट गणित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी के कक्षा 10 के छात्र दिव्यांशु मिश्रा ने प्रयागराज ज़ोन की टॉप-100 सूची में 28वां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही दिव्यांशु गोरखपुर जनपद से चयनित एकमात्र विद्यार्थी रहे, जिससे उन्होंने जिले का नाम रोशन किया। आरपीएम एकेडमी ग्रुप के चेयरमैन अजय शाही, डायरेक्टर आराधना शाही, अरिहंत शाही, गरिमा शाही, प्रधानाचार्य रवि श्रीवास्तव आदि ने शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.