रांची, जनवरी 2 -- रांची, संवाददाता। सीबीएसई द्वारा आयोजित 'आर्यभट्ट गणित चुनौती' में शारदा ग्लोबल स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र सौरिश मिश्रा और दीपांशु मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। सौरिश और दीपांशु ने शीर्ष 100 क्षेत्रीय रैंक धारकों की सूची में क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं, रांची शहर के स्तर पर इन दोनों छात्रों ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सीबीएसई की ओर से उन्हें मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। विद्यालय की प्राचार्या ने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...