हजारीबाग, मार्च 10 -- बरही, प्रतिनिधि। आर्यभट्ट इंस्टीट्यूट ने नगर भवन में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं को अबीर ,गुलाल लगा कर एवं आरती उतार कर विदाई दी। उपहार स्वरूप सभी छात्र छात्राओं को अपने महत्वपूर्ण डाॅक्यूमेंट रखने के लिए एक एक डॉक्यूमेंट फाइल दिया। इंस्टीट्यूट के शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र छात्राओं ने इंस्टीट्यूट में बिताए समय को जीवन के लिए यादगार बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। संस्थान के प्रमुख अरुण शर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आपकी 10वीं और 12वीं की परीक्षा संपन्न हो गई है। आपकी मेहनत का फल कुछ ही दिनों में देखने को मिलेगा। सभी का परीक्षा परिणाम सुखद और श्रेष्ठतम हो यही शुभकामना है। इस मौके पर छात्र छात्राएं और शिक्षक मौजूद थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.