औरंगाबाद, जनवरी 21 -- औरंगाबाद की सामाजिक संस्था आर्यन महाजन नाट्य परिषद का अध्यक्ष राहुल राज को बनाया गया है। इसको लेकर मंगलवार की रात एक बैठक आर्यन महाजन नाट्य परिषद में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रमोद महाजन ने की। बैठक में जानकारी दी गई कि अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों के दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। सर्वसम्मति से राहुल राज को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नीरज शर्मा को सचिव, नीरज कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी ने पदाधिकारियों के पुन: चुने जाने पर स्वागत किया। इसके साथ ही अगले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। बैठक में चर्चा की गई कि आगामी 12 मार्च 2026 को 11वां सामूहिक विवाह उत्सव भव्य तरीके से आयोजित होगा। इसके लिए निबंधन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। संस्था के द्वारा शादी रचाने वाले जोड़ों को ज...