हल्द्वानी, जनवरी 3 -- हल्द्वानी। छत्तीसगढ़ में आयोजित 9वें फेडरेशन कप वुशू चैंपियनशिप 2025 में हल्द्वानी के खिलाड़ी आर्यन टम्टा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में वुशू एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा 23 से 30 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। कोच विनोद लखेरा ने बताया कि नैनीताल के आर्यन टम्टा ने फाइटिंग सांडा इवेंट के 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। आर्यन की इस उपलब्धि पर वुशू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा, महासचिव अनुज गुप्ता, उत्तराखंड पुलिस कोच, अंतरराष्ट्रीय जज व रेफरी अंजना रानी और देवेंद्र सिंह रावत ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...